धनबाद, मई 29 -- तेतुलमारी। नगरीकला उत्तर पंचायत के ग्रामीणों ने रैयत कर्मियों के रेगुलाइजेशन (स्थायीकरण) की मांग को लेकर सिजुआ व कतरास क्षेत्रीय कार्यालय में तालाबंदी कर धरना दिया। प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। रैयत कर्मियों ने कहा कि दस वर्ष से अधिक दिन होने के वावजूद प्रबंधन ने अबतक कर्मियों का रेगुलाइजेशन नहीं किया है। जबकि उनलोगों की जमीन पर चार एरिया ऑफिस व सैकड़ों क्वार्टर का निर्माण कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- टाटा लीज नवीकरण से पहले हो रैयतों की समस्याओं का समाधान, मंच ने सरकार से मांगा जवाब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...