धनबाद, जनवरी 26 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ दस नंबर मोड़ एवं वेस्ट मोदीडीह में बिहार जनता खान मजदूर संघ (बिजखामसं) के संस्थापक शहीद सकलदेव सिंह की 27 वीं पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। सकलदेव सिंह के पुत्र संघ के महामंत्री रणविजय सिंह एवं विश्वविजय सिंह ने उनकी तस्वीर पर विधिवत पूजा कराई की। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण भी किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व सांसद पीएन सिंह, विधायक मथुरा प्रसाद महतो व राज सिन्हा, निर्वतमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, रणविजय सिंह, विश्वविजय सिंह, प्रेमपाल सिंह (बर्धवान), झामुमो नेता रतिलाल टुडू, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, नीलम मिश्रा, ब्रजेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, एके झा, संतोष सिंह, उदय प्रताप सिंह, सुल्तान अहमद, मुकेश सिंह, पूर्व पार्षद छोटू सिंह, धर्मेंद्र महतो, बिरजू बाउरी...