धनबाद, मार्च 22 -- सिजुआ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में ईद की नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलाकर त्योहार की बधाई दी गई। क्षेत्र के भदरीचक, फतेहपुर, बाइस/बारह, टाटा भेलाटांड़ व कसियाटांड़, अंगारपथरा, मोहलीडीह आदि जगहों में ईद धूमधाम से मनाई गई। शनिवार की सुबह निर्धारित समय में मस्जिदों व ईदगाह में नमाज अदा की गई। मोहलीडीह में ईद का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। मौके पर लोग एक दूसरे के घरों में गए सेवइयां व मिठाइयां खाकर भी एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.