धनबाद, मई 30 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के कतरास क्षेत्र अंतर्गत डेंजर जोन घोषित कांटा पहाड़ी इलाके में गुरूवार की शाम एक बार फिर भूधसान और जमीन धंसने की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। तेज आवाज और धरती में कंपन महसूस होने के बाद ग्रामीण भयभीत होकर घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना का विवरण ग्रामीणों के अनुसार शाम करीब छह बजे अचानक जोरदार आवाज के साथ धरती कांपने लगी। लोगों को ऐसा महसूस हुआ मानो भूकंप आ गया हो। करीब 15 मिनट तक रुक-रुक कर कंपन और आवाज सुनाई देती रही। भयभीत लोग अपने परिवार के साथ घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर बाद जब ग्रामीण टॉर्च लेकर आवाज की दिशा में पहुंचे तो देखा कि बंद पड़े अंबे माइनिंग परियोजना के समीप कई जगह जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं और एक बड़ा गोफ बन गया ह...