रांची, अप्रैल 19 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड के बिरबांकी गांव में रविवार को समिति का 15वां स्थापना दिवस सह सरना धर्म प्रार्थना सभा एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सरना धर्मावलंबियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत धर्मगुरु धीरजु मुंडा, धर्मगुरु बुधराम सिंह मुंडा एवं सोमा मुंडा की अगुवाई में सरना स्थल पर भगवान सिङबोंगा की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान समाज में सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि धर्मगुरु बगरय ओड़ेया ने अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि सिङबोंगा की स्तुति से आत्मा में भक्ति एवं श्रद्धा बढ़ती है और समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना विकसित होती है। इससे लोभ, लालच एवं अहंकार जैसी बुराइयों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति आती है। उन्होंने कहा ...