सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन फाइनल में
कानपुर, जून 6 -- कानपुर। जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से चल रही 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में शनिवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन ने गोल्डी मसाले इलेवन को आठ विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ ही सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन ने फाइनल में प्रवेश किया। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान-ए पर हुए मैच में गोल्डी मसाले इलेवन ने 25 ओवर में चार विकेट पर 143 रन बनाए। टीम की ओर से रितेश सिंह ने 49 रन, आर्यन यादव ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में देवांश, माधव और आदित्य यादव ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन ने 19 ओवर में दो विकेट पर 144 रन बनाकर मैच जीता। यह भी पढ़ें- पर्फ को हरा प्राइम एनलाइटेन इलेवन पहुंचा सेमीफाइनल में टीम की ओर से आदित्य यादव ने 48 रन, अभय प्रताप ने 40 रन व कृष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.