वाराणसी, अप्रैल 15 -- वाराणसी। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि गंगा पर प्रस्तावित सिग्नेचर ब्रिज (रेल सह सड़क पुल) के लिए मृदा परीक्षण चल रहा है। इसकी डिजाइन बन रही है। टेंडर हो चुका है। प्रयास है कि जल्द पुल निर्माण शुरू हो। कैंट स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान जीएम ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री आश्रय, प्रथम यात्री हाल और प्लेटफार्मों का निरीक्षण किया। स्टेशन के पुनर्विकास योजना पर भी अफसरों से चर्चा की। इसके बाद जीएम ने नमो घाट के पास प्रस्तावित सिग्नेचर ब्रिज की जगह देखी। उन्होंने अब तक चल रहे कार्यों की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- उतरेठिया स्टेशन पर निर्माण में तेजी लाने के निर्देश निर्माण शुरू होने पर रूट डायवर्जन समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। गति शक्ति के अफसरो...