गुड़गांव, मार्च 5 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सिग्नेचर टावर के पास देर रात ऑटो में सवार युवकों ने एक फोटोग्राफर से लूटपाट की। पुलिस ने शिकायत पर सेक्टर-40 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में दिल्ली के उत्तम नगर निवासी प्रीतम शर्मा ने बताया कि वह शादियों में फोटोग्राफी का काम करते हैं। 20 फरवरी 2026 की रात करीब डेढ़ बजे वह मानेसर में एक कार्यक्रम खत्म कर अपने घर वापस लौट रहे थे। जब वह सिग्नेचर टावर के पास हाईवे पर सवारी का इंतजार कर रहे थे, तभी एक सीएनजी ऑटो उनके पास आकर रुका। ऑटो में दो युवक सवार थे। पीड़ित के अनुसार उन युवकों ने पहले उनसे बातचीत शुरू की और मौका मिलते ही झपट्टा मारकर उनका कीमती मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। पर्स में 41 हजार रुपये की नकदी, यूनियन बैंक का एटीएम कार्ड, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.