मोतिहारी, मई 4 -- रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। आरपीएफ पोस्ट पर तैनात जवानों ने पोस्ट कमांडर इंस्पेक्टर अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में रविवार को रामगढ़वा रेलवे स्टेशन पर छापेमारी की। इस दौरान रेलवे के सिग्नल वायर चोरी कर खरीद बिक्री करते बौधा वार्ड संख्या 11 रामगढ़वा निवासी रेलकर्मी सिग्नल हेल्पर किशोर पासवान(40) सहित दो लोगों को रंगेहाथो गिरफ्तार किया। इसकी पुष्टि आरपीएफ पोस्ट कमांडर इंस्पेक्टर श्री चौधरी ने की। उन्होंने बताया कि आरपीएफ रक्सौल पोस्ट को गुप्त सूचना मिली थी कि रामगढ़वा रेलवे स्टेशन पर सिग्नल विभाग का कॉपर वायर अवैध रूप से बेचा जाने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पोस्ट कमांडर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसमें उपनिरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, प्रधान आरक्षी रामानुज चौरसिया, आरक्षी राजीव कुमार तथा अन्य जवान शामिल ...