हमीरपुर, अप्रैल 11 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। मंडल रेल प्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे झांसी ने शनिवार को अपराह्न 3:00 बजे यमुना साउथ बैंक एवं भरुआ सुमेरपुर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जनरेटर रूम, जेई सिग्नल रूम, ड्यूटी रूम टेलीकॉम, वेटिंग रूम के साथ रेलवे स्टेशन के संचालन रूम आदि का निरीक्षण किया। आईपीएस बैटरी रूम बंद पाए जाने तथा सिग्नल सिस्टम में खामियों को देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सहायक स्टेशन मास्टर सहित अन्य संबंधित को नोटिस देने का आदेश देकर जवाब मांगा है। शनिवार को अपराह्न 3:00 बजे मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने यमुना साउथ बैंक रेलवे स्टेशन के पास यमुना नदी पर बन रहे नए रेलवे पुल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह कस्बे के रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पर उन्होंने रेलवे संचालन की व्यवस्थाओं का गहनता के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.