प्रयागराज, अप्रैल 16 -- पिछले साल की तरह इस वर्ष भी सिग्नल वाले चौराहों पर टू ह्वीलर चालकों को चिलचिलाती धूप से राहत देने के लिए फिर शेड लगाए जाएंगे। नगर आयुक्त साईं तेजा ने बताया कि इंजीनियरों को सिग्नल वाले चौराहों पर शेड लगाने का निर्देश दिया गया है। पिछले साल भी शहर के कुछ चौराहों पर शेड लगाए गए, जो तेज हवा में टूट गए। नगर आयुक्त ने बताया कि शेड की बल्ली को मजबूती से बांधना होगा, ताकि न उड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...