फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 4 -- फर्रुखाबाद। कादरीगेट तिराहे पर सिग्नल लाइटें काफी समय पहले ही चालू कर दी गयी थी। लेकिन इन लाइटों का अभी पालन नहीं किया जा रहा है। लाल बत्ती हो या पीली या फिर हरी इसका किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। वाहन चालक धड़ल्ले से सिग्नल न होने के बावजूद भी वाहन निकाल रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था गड़बड़ा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...