सिग्नल में खराबी से ग्रीन लाइन पर मेट्रो परिचालन प्रभावित
नई दिल्ली, जून 26 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। ग्रीन लाइन (बहादुरगढ़-इंद्रलोक-कीर्ति नगर) पर सिग्नल में खराबी के कारण शुक्रवार को दोपहर में करीब 45 मिनट मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा। इस वजह से यात्रियों को सफर में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके एक दिन पहले ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी के कारण मेट्रो का परिचालन प्रभावित हुआ था। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि मेट्रो में इन दिनों सिग्नल खराबी की समस्या बढ़ गई है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने दोपहर 12:41 बजे एक्स पर पोस्ट कर ग्रीन लाइन पर मेट्रो का परिचालन प्रभावित होने की सूचना दी। डीएमआरसी के पोस्ट के अनुसार, अशोक पार्क मेन मेट्रो स्टेशन पर सिग्नल में खराबी के कारण समस्या आई। इस वजह से ग्रीन लाइन पर मेट्रो की रफ्तार धीमी हो गई। इससे मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेन देरी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.