औरैया, दिसम्बर 11 -- डीएफसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) ट्रैक पर गुरुवार दोपहर सिग्नल न मिलने के कारण एक मालगाड़ी करीब 20 मिनट तक न्यू कंचौसी स्टेशन और क्रॉसिंग के बीच खड़ी रही। इस दौरान क्रॉसिंग बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग जाम में फंसकर परेशान होते रहे। दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली-हावड़ा रेलखंड से जुड़े डीएफसी ट्रैक पर कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी को स्टेशन के पास सिग्नल नहीं मिला। अचानक ट्रेन के रुक जाने से रेलवे क्रॉसिंग बंद हो गई और कुछ ही मिनटों में दोनों ओर वाहनों की लाइनें लंबी होती चली गईं। गर्मी और ट्रैफिक के दबाव में सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को हुई। करीब 20 मिनट बाद तीन बजकर 20 मिनट पर सिग्नल मिलने के बाद मालगाड़ी को आगे के गंतव्य की ओर रवाना किया गया, जिसके बाद क्रॉसिंग खोली जा सक...