आरा, सितम्बर 6 -- -आरा स्टेशन पर रविवार की तड़के हादसा, अमृत भारत एक्सप्रेस के लिए था ग्रीन सिग्नल और चल पड़ी महानंदा -लोको पायलट बोलो : स्टेशन मास्टर से बात कर बैक करते समय जनरल और एसी कोच के पहिए उतर गये पटरी से आरा, निज प्रतिनिधि । आरा रेलवे स्टेशन पर रविवार की तड़के महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच के बेपटरी होने के हादसे की जांच जारी है। इसके पीछे अब तक जो वजह सामने आई है, उस बिंदु पर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के लोको पायलट ने अप मेन लाइन पर दिए गए ग्रीन सिग्नल को अपनी ट्रेन के लिए समझ लिया और महानंदा एक्सप्रेस को आगे बढ़ा दिया। यह भी पढ़ें- महानंदा एक्सप्रेस के बेपटरी होने पर आधा दर्जन ट्रेनें घंटों रही विलंबित जबकि, उक्त सिग्नल 22587 अमृत भारत एक्सप्रेस के लिए था, जिसे पटना से बनारस की ओर जाना था। इस हादसे म...