हल्द्वानी, अप्रैल 12 -- हल्द्वानी। वेटेरन सिग्नलर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड की ओर से 13 अप्रैल को अपने प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर सिग्नल कनेक्ट ई-बुक का भव्य लोकार्पण किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष कर्नल जगत सिंह जंतवाल (सेवानिवृत्त) द्वारा किया जाएगा। संगठन के एक वर्ष के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में भारी संख्या में पूर्व सैनिकों और सशस्त्र बलों के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। लोकार्पण होने वाली यह ई-बुक पूर्व सैनिकों के बीच एकता को सुदृढ़ करने, उनके अनुभवों के आदान-प्रदान और कल्याणकारी मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बनेगी। कर्नल जंतवाल ने अपने संदेश में कहा कि यह पुस्तक वेटेरन समुदाय और युवा पीढ़ी को जोड़ने व राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने की एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.