मथुरा, फरवरी 25 -- मथुरा। रेल प्रशासन द्वारा छाता-कोसीकलां खंड के बीच तीसरी और चौथी लाइन पर स्वचालित सिग्नलिंग की कमीशनिंग का कार्य किया जाना है। इस कारण ट्रेन संचालन प्रभावित होगा और ट्रेन देरी से चलेंगी। निजामुद्दीन-कोटा एक्सप्रेस 24 से 27 फरवरी तक 50 मिनट और 28 फरवरी को 15 मिनट देरी से चलेगी। निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस 24 से 27 फरवरी तक 35 मिनट, 28 फरवरी को आगरा मंडल में 15 मिनट देरी से चलेगी। अमृतसर-नांदेड एक्सप्रेस 24 से 27 फरवरी तक 35 मिनट देरी से चलेगी। विशाखपट्टनम-अमृतसर 28 फरवरी को 80 मिनट देरी से चलेगी। वांद्रा टर्मिनस 28 फरवरी को 95 मिनट देरी से चलेगी। निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस 28 फरवरी को 70 मिनट देरी से चलेगी। जम्मू तवी-पुणे 28 फरवरी को 65 मिनट देरी से चलेगी। 28 फरवरी को फिरोजपुर कैंट-सिवनी 55 मिनट, योग नगरी ऋषिकेश-पुरी 6...