हापुड़, अप्रैल 2 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रलोक कालोनी में स्कूटी सवार दो चोर बाइक पर रखा लाखों रुपये की कीमत की सिगरेट का कार्टन चोरी कर फरार हो गए। आरोपियों की पीड़ित ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता हीं चला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता रोड निवासी अजय कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह सिगरेट का कारोबार करता है। 26 मार्च की शाम वह बुलंदशहर रोड स्थित बक्श सिलाई एंड कंपनी से गोल्ड फ्लैक कंपनी की सिगरेट का एक कार्टन लेकर अपनी बाइक से जा रहा था। कार्टन में करीब 1200 डिब्बियां सिगरेट की थीं। थाना देहात क्षेत्र के इंद्रलोक कालोनी ने बंटी टाफी वाले की दुकान के सामने पहुंचने पर उसने अपनी बाइक रोक दी। बाइक दुकान के बाहर खड़ी कर वह अंदर कुछ सामान लेन...