पीलीभीत, फरवरी 8 -- पीलीभीत। थाना जहानाबाद के ग्राम सरदार नगर निवासी इमरान पुत्र मोहम्मद उमर ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि पांच फरवरी को रात नौ बजे वह कस्बा अमरिया में स्थित उवैश की परचून की दुकान से सिगरेट ले रहा था। तभी वहां कस्बा अमरिया निवासी हैदर व उसका भाई परवेज पुत्रगण सफीउल्ला वहां आ गए। आरोपियों ने उसके साथ वेवजह गाली गलौच करना शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दो अन्य साथियों को भी बुला लिया और उसके साथ मारपीट की। हैदर ने वहां पड़े बांस को उठाकर उसकी आंख पर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसको बचाया। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घायल युवक का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...