गुड़गांव, मार्च 19 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। मिलेनियम सिटी में अब महिलाओं ने भी अपने जाल में फंसा कर चोरी करना शुरू कर दिया है। गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित एक शराब के ठेके के बाहर दो युवतियों ने बड़ी चालाकी से एक युवक को अपनी बातों में उलझाया और महज कुछ ही पलों में उसकी कीमती सोने की अंगूठी चोरी कर फरार हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बुधवार को सेक्टर-53 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिगरेट मांगने के बहाने आईं पासडीएलएफ फेज-तीन निवासी अनुराग वाधवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 18 मार्च की रात करीब दस बजे वह गोल्फ कोर्स रोड स्थित जी टाउन लिकर शॉप के बाहर अपनी कार में मौजूद थे। तभी दो युवतियां उनकी कार के पास आईं। उनमें से एक ने पिंक टॉप और दूसरी ने ब्लैक टॉप पहना हुआ था। उन्होंने अनुराग से सिगरेट मांगी। अनुराग न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.