रांची, दिसम्बर 22 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के हटिया सिंह मोड़ निवासी पंकज कुमार ने सिगरेट पीने से मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना रविवार रात की है। इस संबंध में पंकज कुमार ने शिवाकांत और अमित कुमार के खिलाफ जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पंकज ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात वह अपार्टमेंट की छत पर गया तो देखा कि दो लड़के सिगरेट पी रहे थे। उन्हें मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद वह भागकर अपने फ्लैट के पास पहुंचे तो आरोपियों ने नुकीली चीज से उन्हें मारकर जख्मी कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.