मुंगेर, अप्रैल 11 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जफरनगर पंचायत स्थित सीताचरण गांव में शुक्रवार को दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महज सिगरेट पीने से मना करने के विवाद में एक किराना दुकानदार और उसके पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस मारपीट में दुकानदार सहित एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गांव के ही कपिल सिंह और उनके परिवार के कुछ लोग स्थानीय किराना दुकानदार रघुनंदन कुमार सिंह की दुकान पर पहुंचे थे। दुकान के भीतर सिगरेट पीने को लेकर रघुनंदन ने आपत्ति जताई, जो कपिल सिंह और उनके परिजनों को नागवार गुजरी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से दुकानदार पर हमला बोल दिया। जब रघुनंदन की मां बसंती देवी, भाई सिरचंद सिंह और भाई की पत्नी काजल देवी उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.