मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। डेंटल एजुकेशन फोरम और इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ डेंटिस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को इम्प्लांट पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 26 प्रांत के 70 दंत चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. शशिकांत चंद्रा ने की। बताया कि इम्प्लांट दंत रोग की आधुनिक विधि है, जिसमें बिना आसपास के दांतों को नुकसान किए फिक्स दांत लगाए जाते हैं। ज्यादा शुगर, ब्लड प्रेशर या सिगरेट पीने वाले लोगों के केस में इस उपचार की सफलता कम हो जाती है। जो लोग सिगरेट पीते हैं, उनकी सिगरेट बंद करा के ही इंप्लांट किया जाए। इंप्लांट होने के कम से कम चार महीने तक मरीज को सिगरेट छोड़नी होगी। इसके अलावा दांत इंप्लांट से पहले दांत की विशेष एक्सरे जांच कराई जाए। शुगर के मरीजों की पूरी जांच करा कर दांत इंप्लांट कराया जाए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.