मधेपुरा, मार्च 6 -- सिंहेश्वर । निज संवाददाता। सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के जजहटसबेला गांव में होली के दिन एक महादलित युवक को सिगरेट पीने के विवाद में घर से अपहरण कर बांसबाड़ी में घेर का मारपीट का मामला सामने आया। इस मामले में सिंहेश्वर पुलिस नें थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरतीत युवक को बरामद इलाज के लिए भर्ती कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पीड़ित के पिता नें बेटा का अपहरन, मारपीट व जान से मारने का प्रयास करने एवं जाति सूचक गाली देने के संबंध में केस दर्ज कराया है। इसमें पीड़ित के पिता मनोज कुमार राम जजहट सबैला वार्ड न 10 निवासी नें कहा दोपहर में मेरा बेटा सुशील कुमार अपने दरवाजे पर खडा था। उसी समय राजा कुमार यादव पिता स्व गजेन्द्र यादव उर्फ गुजो यादव सबैला वार्ड नं0-8 निवासी अपने ए...