हिन्दुस्तान संवाद, सितम्बर 12 -- मथुरा जिले के थाना जैंत के अंतर्गत ग्राम तेहरा में सिगरेट न देने पर चार बदमाशों ने एक 18 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गांव तेहरा थाना जैंत, निवासी नारायण सिंह के 18 वर्षीय पुत्र रामू ने कुछ दिन पहले ही ई रिक्शा खरीदा था। गुरुवार रात वो ई रिक्शा लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में चार युवकों ने उसे जबरन रोक लिया और सिगरेट मांगने लगे। रामू ने मना किया तो जबरदस्ती उसके ई रिक्शा में बैठने लगे। रामू के रोकने पर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। रामू के जवाब देने पर उन लोगों ने चाकू से उस पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर घायल होकर गिर पड़ा।सिगरेट नहीं देने पर ई-रिक्शा चालक का मर्डर वारदात ...