मधेपुरा, फरवरी 26 -- सिगरेट नहीं देने पर किराना दुकानदार को मुंह में मारी गोली, गंभीर मधेपुरा। शहर के कॉलेज चौक पेट्रोल पंप से पूरब इलाके में मंगलवार देर रात बदमाशों ने एक किराना दुकानदार को गोली मार दी। घायल का इलाज सहरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल की पहचान पिंटू केशरी (35 वर्ष), पिता हरिहर केशरी, निवासी मधेपुरा के रूप में हुई है। उनकी टीपी कॉलेज के पास पिछले 12 वर्षों से किराना दुकान है। परिजनों के अनुसार, प्रतिदिन की तरह मंगलवार रात भी वह करीब 12 बजे दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में थे। बताया जाता है कि इसी दौरान बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और सिगरेट व गुटखा की मांग की। पिंटू केशरी ने दुकान बंद होने की बात कहकर मना कर दिया। इसी बात पर कहासुनी हो गई और गुस्साए अपराधियों ने नजदीक से उनके मुंह में गोली मार दी। वारदात के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.