प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- प्रतापगढ़। शहर के मीराभवन चौराहे के करीब शनिवार रात पान की दुकान पर सिगरेट के भुगतान को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। इसमें 20 वर्षीय अभिषेक वर्मा नामक युवक को चोटें आईं। सूचना मिलने पर सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अनुपम तिवारी पहुंचे तो मारपीट करने वाले जा चुके थे। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...