बिजनौर, मार्च 13 -- बिजनौर। किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव सरायइम्मा में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गुरुवार को किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव सरायइम्मा में लाठी डंडों से मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 1 मिनट 9 सेकंड के इस वीडियो में दो युवक व महिलाएं लाठी डंडों से एक महिला के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित नफीस पुत्र रफीक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव में परचून की दुकान चलाता है। आरोप है कि बुधवार देर शाम करीब साढ़े चार बजे गांव के गुलजार और विशाल पुत्रगण इरशाद उसकी दुकान पर आए...