वाराणसी, अक्टूबर 8 -- वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प माह के तहत वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में प्रस्तावित टी 20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता 'सेवा संकल्प ट्रॉफी' का गुरुवार को होटल ताज में अनावरण किया गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ट्रॉफी का अनावरण किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की विशेष मौजूदगी रही। यह भी पढ़ें- सपा के राज्यसभा कैंडिडेट धनराज नथवानी ने की मोदी की तारीफ, सेवा के 25 साल पर बधाई दीप्रतियोगिता का उद्देश्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं। दिव्यांगजन किसी से कम नहीं हैं। उन्हें अवसर और उचित मंच मिले तो वे अपनी प्रतिभा के दम पर देश का नाम रोशन कर सकते है...