सिगरा क्षेत्र में दो हुक्काबार में पुलिस का छापा, 18 धरे गए
वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। एसओजी और सिगरा पुलिस ने रविवार रात डब्ल्यूएच स्मिथ स्कूल रोड और आकाशवाणी तिराहे के पास छापा मारा। दो हुक्काबार से 18 लोगों को हिरासत में लिया। एक हुक्काबार के संचालक भाग निकले। मौके से कई तरह के फ्लेवर की नशीली सामग्रियां मिलीं।सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र एवं एसओजी प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि डब्ल्यूएच स्मिथ स्कूल रोड स्थित पूर्विका होटल के बेसमेंट में लव बाइट हुक्का बार चल रहा था। यहां छापेमारी के दौरान संचालक अभिषेक सोनकर और अजीत बिंद भाग गए। मौके से विवेक नामक कर्मचारी पकड़ा गया। यहां 13 लड़के थे, जो नशा कर रहे थे। इसके अलावा आकाशवाणी तिराहे के पास लॉर्ड आफ शीशा हुक्काबार में छापेमारी कर संचालक नितेश विश्वकर्मा उर्फ बाबू को एवं दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। यहां दो युवक नशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.