सीतामढ़ी, फरवरी 1 -- सीतामढ़ी। रीगा पुलिस के हत्थे चढ़ा शिवहर का जयमंगल झा अपराध की दुनिया में तेजी से उभरे सिगमा गैंग का खास है। सिगमा गैंग वहीं हैं, जो बीते वर्ष जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैक टू बैक आधा दर्जन से अधिक हत्याकांडों को अंजाम देकर पूरे जिले में दहशत फैला दी थी। लगातार वारदात से बिहार एसटीएफ की टीम ने सिगमा गैंग के मुख्य शूटर रंजन पाठक और उसके तीन शार्गिदों को मुठभेड़ में मार गिराया था। अब जयमंगल झा बिहार एसटीएफ की मदद से जिला पुलिस के हत्थे चढ़ा है। जयमंगल झा भी सिगमा गिरोह के संस्थापक व आका शशिकपूर झा के इशारे पर रीगा थाना क्षेत्र में बड़ी अपराधिक वारदात को अंजाम देने पहुंचा था। मगर बिहार एसटीएफ की टीम की सक्रियता से पकड़ा गया। जयमंगल झा शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तिया निवासी बालभद्र झा का पुत्र है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.