लखनऊ, सितम्बर 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। गुरुद्वारा प्रबंधन समितियों के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में बौद्ध सर्किट की तरह प्रदेश में सिख सर्किट विकसित करने की मांग हुई। साथ ही प्रयागराज, अयोध्या व वाराणसी में सिख गुरुओं की यात्राओं एवं चरण-स्पर्श से जुड़े इतिहास को संरक्षित करने, सिख इतिहास एवं विरासत को प्रदर्शित करने के लिए स्मारक एवं सूचना-केंद्र विकसित करने व सिख समाज को सामाजिक एवं प्रशासनिक मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शासकीय एवं सार्वजनिक संस्थानों में उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने पर जोर दिया गया।उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को इंदिरा भवन स्थित कार्यालय में बैठक हुई। सरदार परविंदर सिंह को तीसरी बार उत्तर प्रदेश राज...