प्रयागराज, अगस्त 16 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रयागराज में पहली बार सातवीं बैठक आयोजित की गई। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में प्रदेश के कई जिलों के सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर पदाधिकारी सिख समाज के शैक्षिक विकास, युवाओं के कौशल विकास और सरकारी सेवाओं में समाज की भागीदारी बढ़ाने पर विचार विमर्श किया। पदाधिकारियों का कहना था कि समाज को राजनीतिक सरोकार से बिल्कुल दूर रखें। बदलते दौर ने सिख समाज में विजातीय शादी का प्रचलन बढ़ रहा है, जिसे पूरी तरह से रोकना होगा। बच्चों को सोशल मीडिया से भी दूरी बनाकर रखने पर विचार करना होगा। पदाधिकारियों ने कहा कि सिख समाज के प्रतिनिधियों के लिए आपसी संवाद, एकजुटता और सामुदायिक हितों की जरूरत है। श्री गुरु सिंह सभा के कोषाध्यक्...