सिख समाज के लोगों ने किया शर्बत वितरण
लखीमपुरखीरी, जून 24 -- गोला गोकर्णनाथ। सिख-हिंदू भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश करते हुए नगर के सिख समाज के लोगों ने ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल के अवसर पर छबील एवं भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को शीतल शरबत एवं प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत अलीगंज रोड स्थित मनदीप भाटिया मन्नी के प्रतिष्ठान पंजाब चीप क्लॉथ स्टोर पर किया गया। इस सेवा कार्य में कुलजीत सिंह भाटिया, मनदीप सिंह सन्नी, अमन साहनी, वंश कक्कड़, विशेष साहनी, सन्नी भसीन सहित भाटिया परिवार के अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता एवं धार्मिक सौहार्द को मजबूत करने वाला आयोजन बताया। यह भी पढ़ें- शरबत वितरण, भंडारे का किया आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.