कानपुर, मार्च 1 -- सिख समाज कानपुर ने गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब में रविवार को सिख युवा वर्ग के लिए करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया। 10वीं व 12वीं में पढ़ रहे छात्रों को एनडीए, जेईई, नीट समेत सिविल सेवाओं से जुड़ी करियर से जुड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी दी। काउंसलिंग का प्रेजेंटेशन अनमोलक सिंह कलसी ने दिया। अंशु कौर ने व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया। यहां अध्यक्ष गुरविंदर सिंह वासु प्रिंस, महासचिव गगनदीप सिंह चड्डा, अजीत सिंह भाटिया, चरणजीत सिंह बब्बी, प्रीतपाल सिंह हनी, मान सिंह बग्गा, नीतू सिंह, जसवंत सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...