रामगढ़, जून 19 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे के लिखित आवेदन पर सिख रेजिमेंटल सेंटर में तैनात लांस नायक बलजींदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अपराध की जानकारी शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गुरुवार की शाम सिख रेजिमेंटल सेंटर के अधिकारियों ने रामगढ़ पुलिस को सूचना दी कि लांस नायक बलजींदर सिंह नशे की हालत में पाए गए हैं।

जांच की प्रक्रिया सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम सिख रेजीमेंट सेंटर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान सैन्य अधिकारियों ने बताया कि लांस नायक बलजींदर सिंह हाल ही में अवकाश बिताकर लौटे थे तथा उन पर अफीम सेवन करने का संदेह था। पुलिस के पूछताछ किए जाने पर बलजींदर...