लखनऊ, मार्च 11 -- मंत्री बलदेव सिंह औलख के नेतृत्व में बुधवार को सिख समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार द्वारा आनंद विवाह रजिस्ट्रेशन नियमावली 2026 (आनंद कारज) को स्वीकृति प्रदान किए जाने पर पूरे सिख समाज की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के सिख समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। जिससे सिख परंपरा के अनुसार संपन्न होने वाले आनंद कारज विवाहों के पंजीकरण में सुविधा प्राप्त होगी। इस दौरान दिलप्रीत सिंह डीपी, लखविंदरपाल सिंह, रणवीर सिंह कलसी, सुरिंदरपाल सिंह बख्शी, गुरबाज सिंह, परविंदर सिंह, निर्मल सिंह, हरविंदर सिंह लार्ड, हरपाल सिंह तथा गुरविंदर सिंह छाबड़ा उपस्थित रहे।

हिंदी ...