वाराणसी, जून 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सिख पंथ के पांचवें गुरु अरजन देव महाराज का 420वां शहीदी दिवस गुरुवार को मनाया जाएगा। गुरुद्वारों में विशेष आयोजन होंगे। शहर में जगह-जगह छबील लगाए जाएंगे। इससे पूर्व बुधवार को गुरुद्वारा गुरुबाग में रागी जत्था सबद-गायन करेंगे। गुरु अरजन देव की शहादत विश्व इतिहास में अद्वितीय है। जालिम और जुल्म के खिलाफ गुरुदेव ने जितनी वीरता से लोहा लिया उसकी मिसाल कहीं और नहीं मिलती। गुरु के बलिदान की स्मृति में गुरुवार को लाजपतनगर कॉलोनी, शास्त्रीनगर, भारत मेडिकल, साजन तिराहा, सिगरा, गुरुद्वारा गुरुबाग, भेलूपुर, गिरजाघर चौराहा, गुरुद्वारा नीचीबाग, मालवीय मार्केट, नदेसर, कैंट रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर छबील (मीठा ठंडा शरबत) लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- गुरुद्वारा में मना गुरु अर्जुनदेव जी महाराज का शहीदी पर्व ...