भागलपुर, अप्रैल 8 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  सत्य सनातन वैदिक समाज और वैदिक सांस्कृतिक मंच द्वारा स्थानीय सामुदायिक भवन चैती दुर्गा स्थान, मोहनपुर नरगा में सिख पंथ के नौवें गुरु तेग बहादुर जी 405वीं जयंती मनाई गई। उपस्थित सदस्यों ने चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर गुरु तेग बहादुर को नमन किया। जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का सम्पूर्ण जीवन प्रेरणा पुंज है। मुख्य अतिथि शिवपूजन आर्य ने कहा कि गुरु तेग बहादुर का जीवन हमें सत्य और उच्च आदर्शों की ओर उन्मुख करता है। रामप्रसाद वैदिक ने कहा कि गुरु तेग जी भारतीय बहुलता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर कर दिया। उनका जीवन और त्यागपूर्ण बलिदान एक आदर्श प्रेरणा है। मौके पर जयंती समारोह को जवाहर लाल मंडल, आशुतोष आशीष, प्रणव कुमार, पुरुषोत्तम वैदिक ने भी संबोधित क...