नई दिल्ली, अगस्त 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को 84 वर्ष के अवस्था में सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया। वे सिख दंगा के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे और तिहाड़ जेल में बंद थे।सफदरजंग अस्पताल की ओर से बताया गया कि सज्जन कुमार को पुलिस सुबह करीब 11:00 बजे सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंची। तब वह पूरी तरह होश में नहीं थे, उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उन्हें पहले से हाई ब्लड प्रेशर व पार्किंसन की बीमारी थी। बताया जा रहा है कि वह जेल में अचेत भी हो गए थे। यह भी पढ़ें- सज्जन कुमार को किस स्थिति में लाया गया था, कैसे हुई उनकी मौत; अस्पताल ने क्या बताया? अस्पताल के अनुसार उन्हें अस्पताल में भर्ती कर रिससिटेशन शुरू किया गया। दोपहर 12:30 बजे उनका निधन हो गया। बता दें कि वे कांग्रेस से त...