ऑकलैंड, जनवरी 11 -- न्यूजीलैंड में दक्षिणपंथी समूह ने एक बार फिर सिखों के धार्मिक कार्यक्रम में बाधा पहुंचाई। सिख समुदायर ने यहां पर वार्षिक नगर कीर्तन (धार्मिक जुलूस) का आयोजन किया था। कुछ दिनों के अंतराल पर ऐसी घटना दूसरी बार हुई है। इस घटना को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, अमृतसर सहित सिख निकायों ने गहरी चिंता व्यक्त की है। इस बार यह घटना ऑकलैंड से 225 किमी दूर तौरंगा सिटी में हुई है। जुलूस रविवार को सुबह 11 बजे गुरुद्वारा सिख संगत मंदिर में शुरू हुआ था। इसके बाद यह कैमरन रोड से होते हुए तौरंगा बॉयज कॉलेज की तरफ जाना था। ईसाई समूह द्वारा व्यवधान की आशंका के मद्देनजर पुलिस विभाग ने पहले ही सुरक्षा इंतजाम बेहतर कर रखे थे। इसके बाजवूद पेंटेकोस्टल नेता ब्रायन तामाकी और उनके डेस्टिनी चर्च से जुड़े एक समूह के सदस्यों ने जुलूस में व्...