गोरखपुर, जुलाई 29 -- गोरखपुर। गुरुद्वारा साहिब मोहद्दीपुर में उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में सिख समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह एडवोकेट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सिख समाज के हित में किए गए विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सम्मानजनक कार्यों का उल्लेख करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सरदार जसपाल सिंह, सरदार कुलदीप सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, सरदार हरप्रीत सिंह, सरदार अमृतपाल सिंह, सरदार रसपाल सिंह, सरदार मनजीत सिंह, सरदार जगबीर सिंह, एवं उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी के महामंत्री सरदार मनदीप सिंह वालिया सहित अन्य मौजू...