पीलीभीत, मार्च 28 -- अमरिया के बड़ेपुरा स्थित गुरुद्धारे के पास आयोजित कार्यक्रम में गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने क्षेत्रीय लोगों से संवाद किया। कहा कि सिखों का सर्वाधिक सम्मान भाजपा ने किया। जिले में ब्लाक प्रमुख से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे विशिष्ट पदों पर सिख समाज प्रतिनिधित्व कर रहा है। अमरिया में गुरूद्वारा के पास आयोजित जनसंवाद में सिख समाज से संवाद करते हुए गन्ना राज्यमंत्री ने कहा कि सिख समाज का तराई के इस क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान है। भाजपा ने सिख समाज को महत्वपूर्ण पदों पर आसीन कर उनका मान बढ़ाया है। विकास कार्यो की चर्चा करते हुए कहा की भाजपा शासन काल में क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं। क्षेत्र का जो भी विकास हो रहा है वह सब क्षेत्र की जनता की बजह से और उनके द्वारा कमल खिलाये जाने के कारण हो रहा है। इस ...