फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 17 -- फर्रुखाबाद। सिखलाई रेजिमेंट के परिसर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक अग्निवीर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सेना और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है। 22 वर्षीय अग्निवीर जशनप्रीत सिंह, निवासी गांव भगतगढ़, थाना तालेवाल, जिला बरनाला (पंजाब), 20 मार्च को सिखलाई रेजिमेंटल सेंटर में एमटी की ट्रेनिंग के लिए आया था।

घटना का विवरण बुधवार सुबह वह एडम बटालियन परिसर में कपड़े के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही सैन्य अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना मेजर मेघनील बोरा, कार्यवाहक प्रशासन बटालियन कमांडर द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई। सूच...