गया, मार्च 27 -- शहर के सिकड़िया मोड़ के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पार करते समय मालवाहक मैजिक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, उत्तम देवी परैया थाना क्षेत्र के बगाही की रहने वाली थी। वह अपने दामाद के साथ बाइक से बोधगया के मस्तीपुर से अपने गांव बगाही लौट रही थी।रास्ते में जेल प्रेस के पास एक पेट्रोल पंप के निकट उन्होंने बाइक रुकवाई। इसके बाद वह पानी पीने के लिए सड़क पार करने लगी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार मैजिक गाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम...