हाजीपुर, मई 27 -- राघोपुर । संवाद सूत्र रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के सिक्स लेन पुल के पाया नंबर-57 के पास सोमवार के दिन एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान 12 घंटे के बाद हुई। मृत युवक की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के हरेंद्र सिंह के पुत्र अमित कुमार 15 के रूप में हुई है। मृत युवक के चचेरे भाई संतोष कुमार का कहना है कि हाजीपुर के मड़ई रोड में रूम लेकर भाई-बहन रहते थे। हाजीपुर के ही पीके झा स्कूल में 9 वर्ग में पढ़ता था। यह भी पढ़ें- गंगा में बहे फैजल का शव बरामद शुक्रवार के दिन बहन गांव चली गई थी। उसके बाद शनिवार के सुबह स्कूल के दोस्त के ही साथ सोनपुर के कालीघाट पर नहाने के लिए गया था, इसी दौरान डूब गया। उसके बाद दोस्त लोग पुलिस को सूचना दिया और घर...