धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। डीसी आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर चिरकुंडा, तोपचांची, बलियापुर, बरवाअड्डा, सरायढेला, गोविंदपुर, सिंदरी, धनबाद सहित अन्य क्षेत्रों के आमजनों की शिकायतें सुनीं। रैयती जमीन की मापी कराने, जीटी रोड सिक्स लेन के निर्माण में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा नहीं मिलने, लंबित बिल का भुगतान कराने, ऑनलाइन पंजीकरण व लगान रसीद निर्गत कराने, जालसाजी कर रजिस्ट्री कराने, जन्म तिथि में सुधार कराने सहित अन्य आवेदन आए। डीसी ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का निष्पक्ष व समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। जनता दरबार में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज...