हाजीपुर, मई 3 -- राघोपुर । संवाद सूत्र राघोपुर के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के हेमतपुर स्थित कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल पर रविवार की देर शाम करीब 7:30 बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ट्रिपल लोड तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान युवक कई फुट उछला और डिवाइडर पर गिर गया। इस दौरान डिवाइडर का निकला रॉड उसके सीने में घुस गया, जिससे मौके पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दो अन्य युवक घटना के बाद मौके से भाग निकले। मृत युवक की पहचान राघोपुर के चांदपुरा पंचायत के वार्ड-6 निवासी विमल महतो के पुत्र बॉबी कुमार के रूप में हुई है। तेज रफ्तार बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। हादसे की सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.