अयोध्या, जनवरी 11 -- अयोध्या संवाददाता। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र निवासी पड़ोसी जनपद गोंडा के नवाबगंज में सिक्योरिटी सुपरवाइजर पद पर तैनात शख्स की पुत्री को वाहन सवार लोगों ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। प्रकरण में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला आशनाई से जुड़ा बताया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह अपनी ड्यूटी गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी और पुत्री ही थी। शाम को उसकी पत्नी खाना बनाने में व्यस्त हो गयी। इसी दौरान पुत्री घर में रखा 40 हजार रूपये,जेवरात,अपनी मार्कशीट,आधार कार्ड एक बैग में लेकर घर से निकली तो शक होने पर पत्नी ने पीछा किया। देखा कि कुछ दूरी पर ग्राम तिहुरा उपरहार निवासी प्रद्युम्न उसकी पुत्री को चार पहिया वाहन में बैठा रहा है, जिसमें पहले से सगे भाई सुरेश यादव,सुभाष यादव और रिषभ यादव सवार हैं। पत्नी ने पुत्री को गा...