इटावा औरैया, मई 14 -- जसवन्तनगर। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को ग्लोबल सिक्योरिटी सर्विसेज के तत्वावधान में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। भर्ती में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर रोजगार पाने की उम्मीद जताई। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच के साथ प्रारंभिक चयन किया गया। रिक्वायरमेंट अधिकारी जीतू ने बताया कि भर्ती का उद्देश्य 10वीं और 12वीं पास युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से कई सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को काफी राहत मिलेगी। भर्ती शिविर में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर पदों के लिए युवाओं का उत्साह देखने को मिला। दिनभर चली प्रक्रिया के बाद करीब 12 अभ्यर्थियों का चयन...